Almora: उड़ने वाले वाहन के आविष्कार ने दिलाई पहचान, रवि टम्टा को मिला विश्व रिकॉर्ड सम्मान !

ख़बर शेयर करे -

 

अल्मोड़ा। पहाड़ के युवा इनोवेटर रवि टम्टा को फ्लाइंग व्हीकल के नवाचार के लिए सम्मानित किया गया है। हापिडा स्काइनेक्स के विकास और परीक्षण उड़ान के लिए उन्हें इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से सम्मान मिला है। इस उपलब्धि को रवि ने भारत से व्यक्तिगत हवाई परिवहन के भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।

रवि टम्टा ने अपने इस सम्मान की जानकारी सोशल मीडिया में साझा करते हुए कहा कि यह उनके सफर का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत में व्यक्तिगत हवाई आवागमन की नई तकनीक विकसित करने की दिशा में यह उपलब्धि उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

अल्मोड़ा में हो चुका है परीक्षण
जिले के काफलीखान निवासी रवि टम्टा की ओर से विकसित हपिडा स्काइनेक्स का अल्मोड़ा में परीक्षण भी किया जा चुका है। परीक्षण के बाद एक सीट वाले इस उड़ने वाले वाहन को लेकर चर्चा तेज हुई थी। रवि का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक फ्लाइंग व्हीकल तैयार करना नहीं, बल्कि भारत में निजी हवाई सफर के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशना है। उन्होंने कहा कि वाहन को आगे बढ़ाने में गति के साथ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरी मंजूरियों और प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे अगले चरण में ले जाने की तैयारी की जाएगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Almora News: नशे के खिलाफ मुहिम तेज, उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -अल्मोड़ा। शीतलाखेत महाविद्यालय में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध…


    ख़बर शेयर करे -

    Almora News: नागार्जुन के नागनाथ विष्णु मंदिर में देवी भागवत कथा का आयोजन, 26 अगस्त को होगा भंडारा !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री नागनाथ विष्णु मंदिर नागार्जुन में परंपरानुसार पिछले 75 वर्षों से निरंतर श्रीमद्भागवत कथा सहित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !