Almora News: जनता की शिकायतों में देरी पड़ी भारी, डीएम ने अधिकारियों की लगाई क्लास !

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले विभागों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए बल्कि शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति संतोषजनक नहीं है उन्हें तत्काल नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही जारी किए गए नोटिसों को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाए ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग शिकायतों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। भविष्य में किसी भी शिकायत के अनावश्यक रूप से लंबित रहने की स्थिति न आने दें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए के एन तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Almora News: नशे के खिलाफ मुहिम तेज, उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -अल्मोड़ा। शीतलाखेत महाविद्यालय में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध…


    ख़बर शेयर करे -

    Almora News: नागार्जुन के नागनाथ विष्णु मंदिर में देवी भागवत कथा का आयोजन, 26 अगस्त को होगा भंडारा !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री नागनाथ विष्णु मंदिर नागार्जुन में परंपरानुसार पिछले 75 वर्षों से निरंतर श्रीमद्भागवत कथा सहित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !