UK: मानीगैर तोक का पुल बहने से 5 परिवारों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों में दहशत !

ख़बर शेयर करे -

बागेश्वर के पौंसारी स्थित मानीगैर तोक में भारी बारिश से इलाके का एकमात्र लकड़ी का पुल बह गया है। इससे पांच परिवार बाहरी दुनिया से कट गए हैं और लोग जान जोखिम में डालकर गधेरा पार कर रहे हैं।

बागेश्वर जिले के पौंसारी के मानीगैर तोक में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को पिछले साल 28 अगस्त की याद दिला दी। आसमान से बरसी आफत में तोक को जोड़ने वाला एकमात्र लकड़ी का पुल बह गया है। यहां रहने वाले पांच परिवारों पर भी खतरा मंडराने लगा है। बाहरी दुनिया से आवाजाही का संपर्क कटने से ग्रामीण तोक में कैद होकर रह गए हैं। जरूरी कार्य के लिए लोग जान जोखिम में डालकर गधेरा पार करने को मजबूर हैं।

बृहस्पतिवार की देर शाम से रात तक कनलगढ़ क्षेत्र में तेज बारिश हुई। गधेरे के समीप बसे मानीगैर तोक के लोगों की पूरी रात जागते हुए कटी। सुबह उठने पर लोगों ने गांव का रुख किया तो गधेरे में बना पुल कहीं नजर नहीं आया। लोगों को जलस्तर कम होने का इंतजार है। शुक्रवार को स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी घरों में कैद होकर रह गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज कन्यालीकोट में 11वीं के छात्र विनोद कुमार, राजूहा बैसानी में कक्षा 10 के छात्र करन कुमार और आठवीं की एक छात्रा पुल टूटने से स्कूल नहीं जा सकीं। ग्रामीणों की दिनचर्या में शामिल खेतीबाड़ी, पशुपालन का काम भी बाधित रहा।

पुल बह जाने के कारण आज हम स्कूल नहीं जा पाए। नदी का बहाव इतना खतरनाक है कि बिना पुल के रास्ता पार करना संभव नहीं है। इस तरह मार्ग बंद होने से हमारी पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है।
बारिश शुरू होते ही हमारी सांसे अटक जाती हैं। रात भर बच्चे सहमे रहते हैं। अब पुल टूटने से न तो घर से बाहर निकलना मुमकिन है और न ही रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए बाजार या अन्य जगहों पर जा पा रहे हैं।

पौंसारी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से स्थिति बहुत भयावह हो जाती है। पिछले साल की आपदा का डर आज भी हमारे दिलों में ताजा है। प्रशासन को इस संवेदनशील तोक के लिए जल्द से जल्द कोई स्थायी और मजबूत समाधान निकालना चाहिए।

सूचना मिलते ही संबंधित ठेकेदार को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर मार्ग को पुनः बहाल कर लिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।

ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद राहगीरों में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand Weather: आज भी झमाझम बारिश का दौर, दून समेत सात जिलों में येलो अलर्ट; 80 सड़कें बंद !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के अधिकतर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !