भारी बारिश से चार गांव खतरे में, विस्थापन की आशंका गहराई!ग्रामीणों ने मालन नदी व बरसाती नालों के चैनेलाइजेशन और सुरक्षा दीवार निर्माण की उठाई मांग कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बिजनूर के चार गांवों को आगामी बरसात में मालन नदी के उफान से नुकसान पहुंचने की आशंका है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मालन नदी और बरसाती नालों का चैनेलाइजेशन करने के साथ ही सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल को ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि ग्रामसभा बिजनूर के अंतर्गत बिजनूर, बडोलगांव, मलनिया और मांडई क्षेत्र में हर वर्ष अतिवृष्टि के दौरान मालन नदी और बरसाती नालों में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर बहकर आते हैं। इससे क्षेत्र में भू-कटाव की समस्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि भू-कटाव के कारण घरों, गोशालाओं, पंचायत घर, न्याय पंचायत भवन, बारात घर और गौरजा माता मंदिर को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने मालन नदी व बरसाती नालों के चैनेलाइजेशन और सुरक्षा दीवार निर्माण की उठाई मांग कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बिजनूर के चार गांवों को आगामी बरसात में…

